छत्तीसगढ़क्राईमरायपुर

युवक पर लगातार ईंट से करता रहा हमला, अधिक खून बहता देख भागा, रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या की कोशिश, तमाशा देखते रहे लोग

रायपुर। राजधानी के कोटा में एक युवक की हत्या की कोशिश की गई है। आरोपी बदमाश पत्थर फेंककर युवक को मार रहा है और युवक आसपास के लोगों से बचाने की विनती कर रहा, मगर लोग तमाशा देखते रह गए। किसी ने आरोपी बदमाश को रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। महेश का आरोपी बदमाश से झगड़ा हुआ था।  मामला सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा का है।

जानकारी के मुताबिक महेश घृतलहरे सेल्समैन है। घटना 17 मार्च का है। युवक अपने घर के पास मौजूद सैलून में बाल कटवाने गया था। तभी बदमाश भी वहां पहुंच गया और सैलून से बाहर निकाल कर उस पर ईंट से लगातार हमला करता रहा। यदि ईंट नीचे गिर जाता तो उसे उठाकर युवक पर फेंक कर मारता। इस दौरान महेश लोगों से बचाने की गुहार लगा रहा था। पर आसपास से गुजर रहे लोग तमाशा देखते रह गए। अधिक खून देखकर बदमाश वहां से भाग गया। तभी घायल महेश ने जैसे तैसे 112 की टीम को फोन किया। सूचना पहुंची पुलिस ने घायल महेश को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी जानकारी दी। ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कोटा इलाके में ही आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: