क्राईम

Crime: शर्मशार! ससुर ने हैवानियत की हदें की पार, कंलकित हुए रिश्ते

यमुनानगर। (Crime) उत्तर प्रदेश के यमुनानगर में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहु ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। और जांच में जुट गई है।

Dhamtari: फूल छाप झंडे तले, किसान और धान के नाम पर खूब सियासत , मगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद सड़कों पर फेंका लावारिस, क्या अब खुद शिकायत लेकर जाएंगे थाने?….पढ़िए

(Crime) जगाधारी निवासी पीड़ित महिला अपने दो मंजिला मकान में अपने सास ससुर और पति, बच्चे के साथ रहती थी। (Crime) सास-ससुर नीचे और वो ऊपर रहती थी। उसका पति नशेड़ी है। पीड़िता फैक्ट्री में काम करके बच्चों का पालन पोषण करती है।

आरोप है कि उसका ससुर शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखता है। जब भी वह घर पर अकेली होती है, उसका ससुर उससे छेड़छाड़ करता है। इस बारे में उसने अपने पति व सास को कई बार शिकायत की, लेकिन वे उल्टा उसे ही दोष देते हैं।

आरोप है कि 11 जनवरी को वह अपने कमरे में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे उसके ससुर ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button