Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
गरियाबंद

Gariyaband: देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 61 किलो गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल, दिल्ली ले जाने के फिराक में थे आरोपी

रवि तिवारी@गरियाबंद। (Gariyaband) देवभोग पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा है।  61 किलो गांजा के साथ चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियो में तीन उत्तरप्रदेश और एक उड़ीसा का रहने वाला है। पकडे गये आरोपियो में एक महिला भी शामिल है।

(Gariyaband) पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है। जैसे ही गांजा तस्करों के छत्तीसगढ़ सीमा में घुसने की सूचना मिली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपयों को गांजे के साथ पकड़ लिया।

गांजे को टाटा इंडिगो में सूटकेस के अंदर भरकर रखा गया था।  गाडी में वीआईपी लिख रहे थे।

(Gariyaband) क्राइम ब्रांच टीम एवं देवभोग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ सीमा होते हुये गांजा दिल्ली ले जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button