Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Kanker: 3 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र सीमा से गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया जेल

विनोद साहू@कांकेर। पंखाजूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दुष्कर्म के आरोपी को 3 घंटे बाद महाराष्ट्र सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वरेन विश्वास पिता विपुलविश्वास उम्र 22 वर्ष निवासी पीवी 26 मायापुर, थाना पंखाजूर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी को प्रार्थीया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिछले 4 साल से उनके गांव के रहने वाला वरेन विश्वास पिछले चार साल से लगातार पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया।  रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 12/22 धारा 376 भादवी कायम कर विवेचना के दौरान तत्काल थाना प्रभारी एम डी देशमुख के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी का पतासाजी किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही  में थाना प्रभारी पखांजूर एम डी देशमुख के नेतृत्व में  सउनि विजयालक्ष्मी गौतम ,सउनि भगवान सिंह ठाकुर,सउनि चेतन साहू, प्र.आर, चंद्राकर, प्रधान आरक्षक हेमंत भुआर्य,महिला आरक्षक सरोज मंडावी, अंजू मंडावी ,आरक्षक जोसेफ बड़ा,साजन सलाम ,संजीत कुमार का सराहनीय योगदान रहा!

Related Articles

Back to top button