कांकेर (उत्तर बस्तर)

SDM ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण, 172 बोरा धान को किया गया अमान्य

विनोद साहू @कांकेर।  अनुविभागीय अधिकारी(रा) कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव ने ईच्छापुर, मालगांव, बारदेवरी और बागोडार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र ईच्छापुर में अमानक किस्म का धान पाये जाने पर 172 बोरा धान को अमान्य किया गया।

CG Breaking: शार्टसर्किट की वजह से गन्ने की खेत में लगी भीषण आग, 100 एकड़ तक फैली, करोड़ों का नुकसान, दमकल की टीम और ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुटे

एसडीएम ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के रकबा के अनुसार धान खरीदी पूर्ण हो चुका है, उन्हें सर्म्पण कराना सुनिश्चित करें ताकि व्यापारियों और कोचियाओं के द्वारा किसानों के खाते में धान विक्रय न कर सकें। खरीदी केन्द्र मालगांव में धान उठाव के लिए 03 वाहनों पर लोडिंग किया जा रहा था, जिसका भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर खाद्य निरीक्षक सुश्री पूजा थेर और हस्तिना राणा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button