Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Chhattisgarh

CG: पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, राज्य पुलिस अकादमी चन्दखुरी और पुलिस प्रशिक्षण राजनांदगांव को यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी, सीएम और गृह मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस अकादमी, चन्दखुरी, पुलिस प्रशिक्षण राजनांदगांव तथा एक पुलिस थाना सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों, पदक तथा ट्राफी एवं मैडल से नवाजा गया है। यह पुरस्कार संबंधित संस्थाओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग वर्षों में उनके उत्कृष्ट कार्य तथा सेवाओं के लिए प्रदाय किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कार से नवाजे गए राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाष चंन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चन्दखुरी को राजपत्रित अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 के लिए और पुलिए प्रशिक्षण राजनांदगांव को नव आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी दी गई है।

इसी तरह गायत्री सिंह, नजमुस साकिब एवं चित्रसेन सिंह खरसन को वर्ष 2019 के लिए ‘‘असाधारण आसूचना कुशल पदक’’ प्रदान किया गया है। राम श्रृंगार यादव एवं केसरी नंदन को वर्ष 2021 के लिए ‘‘असाधारण आसूचना कुशलता पदक’’ प्रदान किया गया है। इसी प्रकार थाना झिलमिली जिला सूरजपुर को ‘‘उत्कृष्ट थाना सम्मान 2020’’ प्रदान किया गया है, जो पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए तथा 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर मैडल पुरस्कार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button