दुर्ग

Lockdown का असर! दुर्ग जिले में 19 प्रतिशत तक गिरा पॉजिटिविटी रेट, मौत के आंकड़े भी हुए कम

दुर्ग। (Lockdown) छत्तीसगढ़ में जहां कोरोना कहर बरपा रहा है। 20 से अधिक जिलों में लॉकडाउन लगाया है। जिससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। इधर दुर्ग जिले में लॉकडाउन का फायदा भी दिखने लगा है। जिस हिसाब से दुर्ग जिले में कोरोना के केस आ रहे थे। जिला रायपुर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच चुका था। मगर अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

(Lockdown) अगर संक्रमित मरीजों की बात की जाएं तो दुर्ग-भिलाई में पॉजिटिविटी रेट 19 प्रतिशत तक गिरा है। इसके पीछे का कारण लोगों की जागरूकता और अधिक से अधिक सैंपल सैपलिंग। मौत के आंकड़े में भी दुर्ग जिले में कमी दर्ज की गई है। (Lockdown) बता दें कि दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसे 5 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब 19 अप्रैल तक जिले में लॉकडाउन रहेगा।

सोशल मीडिया पर दुर्ग वासी कैंपेनिग चला रहे हैं। जिससे शहर को संक्रमण से बचाया जा सके। जिम्मेदार व्यक्ति लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। क्यों कि हाल फिलहाल जिले में जब से लॉकडाउन लगाया है। तब से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई। है। वही जिले में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। केन्द्रों में व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश भी दिये हैं।

कोविड-19 प्रोटोकॉल 45 साल और अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है. जितना अधिक टीकाकरण होगा, उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button