रायपुर

Raipur: दोस्त निकला कातिल, पत्नी से था अवैध संबंध, पहले पिलाया शराब फिर नाली में पटक कर गमछे से घोंटा गला

रायपुर। पंजाब के एक युवक की रायपुर में हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उसी की कंपनी में काम करने वाले उरला निवासी दुलेश्वर पात्रे उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया है। क्यों कि मृतक युवक को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि मनोज का राजा की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसलिए उसने मनोज को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक रायपुर में पंजाब के एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक दो दिन से लापता था। आज उसका शव मिला। मारा गया युवक सिलियारी स्थित फॉर्चून कंपनी में फोरमैन के पद पर था। मनोज की नाक और मुंह से खून बह रहा था। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मनोज को आखिरी बार उसी के साथ कंपनी में काम करने वाले मुंगेली हाल पता उरला निवासी दुलेश्वर पात्रे उर्फ राजा के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने राजा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मनोज का उसके घर आना-जाना था

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मनोज का उसके घर आना जाना था। पत्नी का मनोज से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी आरोपी को मिली। इस पर 13 जनवरी की शाम मनोज को बाइक से लेकन कुर्रा स्थित शराब दुकान में पहुंचा। वहां से शराब खरीदकर दोनों ने खूब पीया। जब मनोज नशे में धुत हो गया तो उसे मोहंदा खार लेकर आया और नाली में पटक दिया। उस पर कूद-कूद कर अधमरा किया, फिर गमछे से गला घोंट दिया।

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: