Uncategorized

Raipur: किसान की मौत पर पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, क्या कहा..पढ़िए

रायपुर। (Raipur) राजनांदगांव में किसान की मौत को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। पूरे प्रदेश में किसान परेशान है. किसानों से धान खरीदी के नाम पर छल किया जा रहा है।

कुछ समय पहले ही कोंडागांव में भी किसान की मौत हुई थी। अभी राजनांदगांव में किसान की धान खरीदी केंद्र में ही मौत होना बेहद दुःखद है।

(Raipur)राज्य सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एक-एक दाना धान खरीदने जा वादा करने वाली कांग्रेस अब किसानों के खेती का रकबा कम कर रही है।

(Raipur)किसानों की उपज और मेहनत के बदले 10 फीसदी ही धान खरीदा जा रहा है। किसान दिन रात मेहनत करके धान की फसल तैयार कर रहा है। लेकिन 50 एकड़ के बदले उनसे 5 एकड़ का भी धान सरकार नहीं खरीद रही है।

Related Articles

Back to top button