कबीर धाम(कवर्धा)

Kawardha: गांजे का अवैध परिवहन, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार से 6 लाख रुपए का 31 किलो गांजा जब्त

कवर्धा। (Kawardha) जिले में गांजे का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 लाख रुपए का 31 किलो गांजा जब्त किया है। परिवहन में लगी कार को भी पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। रायपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार में गांजा का परिवहन हो रहा है।

(Kawardha) सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कारों को रोककर जांच की गई। इस दौरान गांजे से भरी कार को पुलिस ने रोककर पीछे व ब्रेक लाइट के नीचे गोपनीय चेंबर बनाकर ऊपर से लोहे की प्लेट को नट बोल्ट से कसा हुआ मिला। जिसे खोलकर जांच करने पर कुल 34 पैकेट गांजा, जो खाखी रंग के टैप से लिपटा था। ये करीब 31 किलो था।

Petrol-Diesel Price: महंगाई ने तोड़ी कमर ! नवंबर के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग, जानिए आज का रेट

पुलिस ने चंद्र प्रकाश प्रजापति पिता स्व. रामचरण प्रजापति (47) निवासी आगरा, इकबाल खान पिता अली अहमद(28), निवासी आगरा व प्रवीण कुमार गौतम पिता स्व. महेंद्र पाल गौतम (37) निवासी जिला फीरोजाबाद हाल निवास आगरा (उप्र) को गिरफ्तार किया है।

(Kawardha) पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजा को आगरा (यूपी) तक छोड़ना था। इसके बाद इसकी सप्लाई अन्य शहरों में करते। इसके पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Related Articles

Back to top button