रायपुर

Raipur: तेज रफ्तार कार से लड़की को फेंका बाहर, सूचना पर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई पुलिस, बेहोशी की हालत में युवती, मेकाहारा में भर्ती

रायपुर। (Raipur) राजधानी में तेज रफ्तार कार से एक लड़की को फेकने का मामला सामने आया है।आज सुबह 6.43 बजे उरला टाइगर वन को सी 4 द्वारा सूचना मिली की महामाया स्टील कंपनी के पास उरला सरोरा रोड के बीच एक कार से फेंक दिया गया है. ड्यूटी में तैनात आरक्षक छत्रमणी यादव चालक के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

(Raipur) वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। उनके द्वारा बताया गया कि सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब एक कार बहुत तेजी से आई तथा लड़की को फेंक कर यहां से निकल गई। कार का नंबर नहीं देख पाए तो लोगों के सहायता से लड़की को उठाया गया। (Raipur) लड़की  की उम्र लगभग 18 से 19 साल की है। लड़की बेहोशी की हालत में थी। अपना नाम पता नहीं बता पा रही।  तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर लड़की को मेकाहारा हॉस्पिटल उपचार के लिए रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button