राजनीति

Punjab: चन्नी मंत्रिमंडल में सात नये चेहरे होंगे शामिल, आठ की फिर वापसी, कैप्टन के करीबी 5 मंत्रियों की छुट्टी

चंडीगढ़। (Punjab) पंजाब के हाल ही में बने नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे जिसमें 15 नये मंत्री शामिल किये जाएंगे।

(Punjab) शपथग्रहण समारोह राजभवन में सायं 4.30 बजे होगा जिसमें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 15 नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में जहां सात नये चेहरे शामिल होंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के आठ मंत्रियों की भी वापसी होगी। इन नये मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल की संख्या 18 हो जाएगी। इससे पूर्व गत 20 सितम्बर(सोमवार) को चन्नी ने मुख्यमंत्री और सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 18 तक ही हो सकती है।

Chhattisgarh: धर्मांतरण मुद्दे को लेकर 28 सितंबर को बीजेपी का ‘जेल भरो आंदोलन’, थाने का करेंगे घेराव

कैप्टन के करीबी 5 मुख्यमंत्रियों की छुट्टी

(Punjab) सूत्रों ने बताया कि कैप्टन के करीबी रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। इनमें साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा हैं। धर्मसोत पर जहां पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति में कथित तौर पर घोटाले के आरोप हैं वहीं सोढी, सिद्धू और अरोड़ा कैप्टन के खासमखास हैं। कांगड़ अपने दामाद को सरकारी नौकरी दिलाने के कारण निशाने पर रहे हैं।

Chhattisgarh: रिश्वत में बकरा और मुर्गा नहीं देने पर वन कर्मचारियों ने पंडो जनजाति का तोड़ा घर, पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- भूपेश बघेल की उपलब्धि देखिए.. कर्मचारियों को दारू-मुर्गे के पैसे न देने पर घर तोड़कर पिटाई

इनकी होने जा रही वापसी, ये होंगे नए चेहरे

बताया जाता है कि मंत्रिमंडल में मनप्रीत बादल, विजयेंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया की वापसी होने जा रही है। सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार हैं। वहीं अरुणा चौधरी चन्नी के साथ रिश्तेदारी और आशु के पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ अच्छे सम्बंध बताये जाते हैं। बाजवा और सरकारिया कैप्टन के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। मंत्रिमंडल में जिन सात नये चेहरों को लिये जाने की सम्भावना है उनमें राजकुमार वेरका, परगट सिंह, संगत गिलजियां, गुरकीरत कोटली, कुलजीत नागरा, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button