सरगुजा-अंबिकापुर

Chhattisgarh: प्रदेश मुखिया के बयान पर विरोध हुआ तेज, भाजपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ झुमाझपटी भी

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश मुखिया के दिये इस बयान का भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है। अम्बिकापुर में भाजयुमो के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय पर बयान दिया है।

Bhilai: जब खुद बाइक चलाकर लोक निर्माण मंत्री ने रैली निकालकर सीएम का जताया अभार, जानिए क्यों

(Chhattisgarh) जिसमे मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दिमाग मे गोबर भरा है और उस गोबर से छत्तीसगढ़ में वो लाइट जलाएंगे। (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा इसका विरोध कर रही है। जिसको लेकर अम्बिकापुर में भी भाजयुमो के द्वारा शहर के संगम चौक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ झुमाझपटी भी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button