
जगदलपुर. पश्चिम बस्तर डिवीज़न के संदिग्ध माओवादी कैडरों द्वारा 22 जून की रात में लगभग 8.30 बजे हिरोली कैम्प के आसपास इलाका में फायरिंग की l
करीब 40 मिनट तक फायरिंग होती रही। माओवादियों द्वारा लगभग 15 BGL Shell दागे गये, जिनमें से लगभग 07 BGL Shell विस्फोट हुये।
कैम्प के अंदर मौजूद छसबल एवं डीआरजी की पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ माओवादियों की फायरिंग के विरुद्ध जवाबी कार्यवाही की गई। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में कैम्प निर्माण स्थल में मजदूर के रूप में काम कर रहे 2 महिलाओं एवं छसबल के 02 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अतिरिक्त डीआरजी बल हिरोली कैम्प में पहुंच गये हैं। सुरक्षा कैम्प के आसपास इलाका में सर्चिंग जारी है।