बीजापुर

Bijapur: पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, 4 जवान घायल, 2 रायपुर रेफर

बीजापुर। कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन में देर रात नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं।

इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं। इनमें से प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडा को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Articles

Back to top button