Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Weather: ठंड का सितम जारी, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कोहरे की चादर से ढका, तापमान में गिरावट जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को कोहरा छाया रहा और शीत लहर का प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और एनसीआर में अगले चार दिन तक घना से मध्यम कोहरा छाये रह सकता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में जनवरी के दो सप्ताह बीतने के बाद भी ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में शीत लहर के साथ कोहरे का असर जबरदस्त दिख रहा है। इसके अलावा बरेली, लखनऊ, गोरखपुर में भी कमोवेश यही स्थिति बनी हुई हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में कल ज्यादा ठंड रही।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के साथ ही दिन भर जबरदस्त ठंड रही। कल सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान महज 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

राजधानी में शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। अगले चार दिनों में राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। एक नया पश्चिम विक्षोभ की सक्रिय होने से 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। राजधानी में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा।

Related Articles

Back to top button