मुंगेली

Mungeli: पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 मवेशियों को ट्रक में भरकर ले जा रहा था बुचड़खाना, आरोपी तस्कर गिरफ्तार

गुड्डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) जिले की पथरिया पुलिस ने मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों और वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक (Mungeli) पुलिस अधीक्षक मुंगेली डीआर आंचला के निर्देशन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया साधना सिंह के द्वारा अवैध मवेशी तस्करी करने वाले की विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश मिला था। जिस पर पथरिया क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर तैनात किया गया।

22 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बगबुडवा पीपल पेड़ के पास कुछ लोगो के द्वारा ट्रक क्रमांक सी.जी.04 ई 1488 दस चक्का ट्रक में क्रूरतापूर्वक अवैध रूप से मवेशियों को तस्करी कर बुचडखाना ले जाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी उप निरी. आलोक सुबोध एवं स्टाप के ग्राम बगबुड़वा रवाना हुए। (Mungeli) मौके पर जाकर स्टाफ एवं ग्राम बगबुडवा में ट्रक क्र. सीजी 04 ई 1488 के मवेशियो को ले जाते रोककर देखा जिसमे 31 नग मवेशी भरा हुआ था। जिसमे 16 नग मवेशियो के पैर मुंह बंधे हुए थे। नाम पता पुछने पर अपना नाम अभिलाष कुरे पिता सुन्दर कुरे उम्र 22 वर्ष साकिन मोतिमपुर थाना जरहागांव बताया।

जिसके द्वारा क्रूरतापुर्वक उक्त मवेशियो को बुचड़खाना ले जाया जा रहा था। वाहन एवं मवेशियो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button