कोरिया

MP के युवकों की छत्तीसगढ़ में डूबने से मौत, होली के दूसरे दिन पिकनिक मनाने पहुंचे थे रमदहा वाटरफॉल, नहाते वक्त गहराई में पहुंचे, 24 घंटे बाद पुलिस ने बरामद किया शव

कोरिया। रमदहा वाटरफॉल में डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को 24 घंटे बाद बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के रहने वाले हैं। होली के दूसरे दिन अपने अन्य 10 साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

CM ने सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह को किया संबोधित, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के नाम पर पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम

जानकारी के मुताबिक विमल गुप्ता (25) और रामकिशोर पटेल (22) और मानपुर निवासी दीपक कुमार गुप्ता (25) अपने अन्य 10 साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। नहाते वक्त तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर उनके बाकी साथी वहां पहुंचे। लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को शाम को बरामद कर लिए। जबकि तीसरे युवक का देर शाम तक पता नहीं चला। इस पर बैकुंठपुर होमगार्ड की टीम को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नहाने के लिए झरने से नीचे उतर गए थे। फिलहाल पुलिस उनके साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button