दुर्ग

durg : विवेक तन्खा ने लिया केंद्र सरकार को आड़े हाथ, पढ़िए क्या कहा

दुर्ग @ अनिल गुप्ता। भिलाई के निजी होटल में मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा भिलाई पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया, विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं आईटी ईडी के कारवाही मजाक हो गया है जहां अपोजिशन की पार्टी अपोजिशन लीडर है वहीं पर होता है हमारी सरकार कभी भी आईटी, ईडी की कार्यवाही भाजपा के लोगों पर नहीं किया था जहां पर बीजेपी की सरकार नहीं है वहां पर यह सब कार्य कर पार्टी गिराने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ में कई दिनों से यह सब कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। कांग्रेस की सरकार को गिरा नहीं सकती इसीलिए यह सब कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि दो तिहाई बहुमत कांग्रेस के पास है। उस नंबर को तो नहीं पा रहे हैं, इसीलिए यह सब कार्य कर रहे हैं। आईटी, ईडी की रेट कर कर तंग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button