कोरबा

Korba: महिलाओं ने की जनपद सदस्य के पति की पिटाई, जमीन विवाद का मामला, जनपद सदस्य का ने जेवर लूटने का आरोप, दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

कोरबा। जमीन विवाद को लेकर महिलाओं ने जनपद सदस्य के पति को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि महिलाएं जनपद सदस्य और उसके पति को मकान बनवाने से रोकने गई थीं। जनपद सदस्य का आरोप है कि महिलाएं उनके जेवर भी लूट ले गई हैं। घटना 12 जनवरी को हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है, इसका वीडियो अब सामने आया है।

मामले की जानकारी लोगों के बीच तब सामने आई जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने ही 18 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ एसपी से भी शिकायत की है। महिला ने पति-पत्नी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने अभी एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया है।

Chhattisgarh: मंत्रि-परिषद की गठित तीन सदस्यीय उपसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस का कहना है कि अभी हमने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के वक्त राजेश और भवानी मौके पर नहीं थे। उन्हें तुरंत इस बात की जानकारी दी गई और वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिलाओं ने इनसे विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने राजेश को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। भवानी से भी मारपीट की गई है। घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button