कोरबा

Korba: चोरी के बाद आराम फरमाने लगे चोर….जानिए फिर क्या हुआ……पढ़िए पूरी खबर

अविनाश कर्ष@कोरबा। जिला अस्पताल के पास डॉक्टर कॉलोनी में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके पर ही आराम फरमाने लगा। पड़ोसी डॉक्टर को जानकारी होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद रामपुर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अपराध नियंत्रण करने के मामले में पुलिस अपनी ओर से कोशिश जारी रखे हुए हैं पर अपराध की दुनिया में सक्रिय तत्व आखिर शांत कैसे बैठ सकते हैं। इसलिए यह वर्ग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिला अस्पताल परिसर के आसपास बीती रात चोरी की दो घटनाएं हुई।

जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर घनश्याम दीवान किसी काम से रायपुर गए हुए थे। इधर उनके आवास में रात्रि को चोरों ने कारनामा किया और भीतर ही आराम फरमाने लगा। खटरपटर की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले डॉ घनश्याम जात्रा ने इस बारे में डॉ दीवान और रामपुर पुलिस को जानकारी दी। दीवान दंपत्ति ने आज सुबह कोरबा पहुंचकर देखा कि अलमारी तोड़कर काफी सामान पार कर दिया गया है।

रामपुर चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी होने पर पेट्रोलिंग पार्टी ने आरोपी अनिल दास को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1000 नगद और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। उसका पिछला रिकॉर्ड काफी खराब है।

Chhattisgarh में आज मिले कोरोना के 1292 नए केस, 14 मरीजों ने तोड़ा दम, पढ़िए जिलेवार आंकड़े

जिला अस्पताल परिसर क्षेत्र में कोविड-19 वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह ठेका कंपनी के द्वारा रखा गया शटरिंग प्लेट सहित कई सामान पिछली रात को पार कर दिया गया। अशोक यादव ने बताया कि इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है।रामपुर पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button