कोरबा

Korba: कृषि मास मीडिया समिति की ऑनलाइन बैठक 17 फरवरी को

कोरबा। कृषि मास मीडिया समिति की बैठक 17 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में मार्च 2022 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर के माध्यम से किसान वाणी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारित होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किए जाएंगे। इस बैठक में गूगल मीट में लिंक https://meet.google.com/myc-xace-vzt में लॉगइन कर शामिल हो सकते है।

Ambikapur: 2023 में कांग्रेस फिर से बना सके पूर्ण बहुमत के साथ सरकार, कार्यकर्ता की डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम, फरवरी तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सचिव कृषि मास मीडिया समिति ने बताया कि समिति की बैठक में कोरबा सहित बिलासपुर एवं जांजगीर जिले के कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, रेशम विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर एवं लीड बैंक के अधिकारीगण शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button