कोरबा

Korba Breaking: बोरी में भरकर फेंकी गई भारी मात्रा में सरकारी किताबें, देखिए वीडियो

अविनाश@कोरबा। पाठ्य पुस्तक निगम छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी की गई प्राइमरी और मिडिल कक्षा की सैकड़ों पुस्तकें कोरबा के शहरी इलाके में मिली है। कुछ लड़कों ने पुस्तकों को यहां पर फेंक दिया। इस तरह की जानकारी सामने आई है। आखिर यह सब कैसे हुआ और किसने किया, शिक्षा विभाग इस मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक की कक्षाओं के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें देने की नीति पिछले वर्षों में तैयार की है और इसे अब तक जारी रखा है। हर वर्ष शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ पुस्तकों का वितरण कर दिया जाता है पाठ्य पुस्तक निगम ने इसके लिए डिपो की व्यवस्था की है और यहां से संकुल होकर पुस्तकें स्कूल में पहुंचती है। इस स्थिति में स्पष्ट है कि जिले की मांग के अनुरूप ही पाठ्य पुस्तक निगम पुस्तकों को उपलब्ध कराता होगा।

इन सबके बीच कोरबा मैं बिसाहू दास  उद्यान के सामने बस्ती में प्राइमरी और मिडिल कक्षाओं से संबंधित सैकड़ों नई पुस्तक कुछ युवकों  ने डंप कर दी। आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो इस पर आश्चर्य हुआ। जानकारी होने पर मीडिया कर्मी यहां पहुंचे। इस दौरान दुर्गेश्वरी और हिमांशु राजवाड़े ने बताया कि पुस्तक नई है।

यह पुस्तक के विद्यार्थियों के हाथ में होनी चाहिए लेकिन इन्हें इस तरह यहां वहां  फेंका जा रहा है। बाघ की गई कि जिन लोगों ने भी इस तरह का कारनामा किया है उनकी जांच पड़ताल करने के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button