कोरबा

Korba: गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को प्रशासन ने किया सील, पहाड़ी कोरवा महिला की हुई थी मौत, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अविनाश कर्ष@कोरबा। पहाड़ी कोरवा महिला के मौत के मामले में कोरबा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिस अस्पताल में पहाड़ी कोरवा का उपचार चल रहा था। उस अस्पताल को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस मामले में प्रशासन ने अस्पताल के कर्मियों को आरोपी बनाया है।गौरतलब है कि लेमरू थाना क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला को मामूली सी बीमारी थी। जिसे उपचार के लिए कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से कोसा बाड़ी में संचालित गीता देवी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था। जहां चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई।

Jaspur: 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, चचेरे भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर लूटी अस्मत, तलाश में जुटी पुलिस

भाजपाईयों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

भाजपाई सक्रिय हुए और अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मामला और गरमाया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। भाजपाई और मृतका के परिजनों के मांग पर प्रशासन ने गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को सील कर दिया है और इस मामले में जो भी लिप्त होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button