कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker में मिली महिला की अधजली लाश, सूखे पत्तों से जलाने की कोशिश, शव का नहीं हो पाया है शिनाख्त

कांकेर

विनोद साहू@कांकेर। जिले में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कांकेर के माकड़ी से कोकड़ी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे पुलिस ने महिला की अधजली लाश बरामद की है। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

शव को सूखे पत्तों से जलाने की कोशिश की गयी है।
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया और सूखे पत्तों से जलाने की कोशिश की गयी है। लेकिन लाश पूरी तरह से जल नहीं पाई।

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि ‘होली के दूसरे दिन एक महिला की अधजली हालत में लाश मिली है। महिला की लाश देखने से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला की पहले हत्या करने के बाद जलाने की कोशिश की गई है। घटना कांकेर के कोकड़ी मार्ग पर हुई है। महिला की लाश देखने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

कांकेर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है’जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button