कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: बाथरूम में लगा रखा था हिडन कैमरा, बनाता था लड़कियों का अश्लील वीडियो, युवती की गई नजर, तो मकान मालिक को दी जानकारी, आरोपी दामाद गिरफ्तार

कांकेर। (Kanker) जिले में मकान मालिक के दामाद ने बाथरूम में हिडन कैमरा लगाया था. इस कैमरे से वह देखा करता था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मकान में 8 से 10 लड़किया रहती है। इन के यूज के लिए एक कॉमन बाथरूम है। जिसका उपयोग लड़कियां करती थी। बाथरूम में लगे इस कैमरे में कई अश्लील वीडियो बने हैं। महिला कांस्टेबल की टीम रिकार्डिंग देखेगी।

जानकारी के मुताबिक (Kanker) यह मामला शहर के जवाहर वार्ड का है। आरोपी युगल किशोर मकान मालिक का दामाद है। जो अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता था। आरोपी ने बाथरूम में साबुन रखने वाले रैक के नीचे ही हिडन कैमरा छिपा रखा था।  3 नवंबर को इसी मकान में रहने वाली एक युवती जब नहाने के लिए गई, तो हिडन कैमरे को देखा। जिसकी जानकारी उसने बाकी युवतियों और मकान मालिक को दी।

वीडियो लीक न हो जाए इस डर की वजह से युवतियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन, 17 दिनों के बाद युवतियां शुक्रवार की रात थाना पहुंची और FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

(Kanker) इस कैमरे में 32 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है। हालांकि इसमें कितने अश्लील वीडियो बने हैं ये जानकारी नहीं है। महिला कांस्टेबल की टीम रिकार्डिंग देखेगी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कुल 8 से 10 ब्लॉक हैं। ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता है।

कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि, कैमरे में बने वीडियो वायरल नहीं हुए हैं। लेकिन मामला गंभीर है, इसलिए बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button