कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: फर्जी नक्सली बनकर डकैती डालने वाला निकला CAF का जवान, घर में घूसकर 1.50 लाख रुपए की थी मांग

कांकेर। फर्जी नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचे बदमाशों के दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राजनांदगांव निवासी संतोष गुप्ता और बालोद निवासी शिवा ठाकुर व जितेंद्र कुमार रामटेके शामिल हैं। । इनमें जितेंद्र कुमार रामटेके CAF का जवान है। जबकि बदमाशों के दो अन्य साथी वहीं अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी की रात करीब 2 बजे बजे गुरदाटोला गांव निवासी चमरू कवाची के घर कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हाथ में नकली बंदूक, फरसा, आरी ब्लेड और अन्य हथियार लिए 5 लोग लाल सलाम कहते हुए घर में घुस गए।

डकैतों ने 1.50 लाख रूपए की मांग की थी। उनके हाव-भाव देख चमरू और उसका भाई उनसे भिड़ गए। इसके बाद 3 डकैतों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया था। पकड़े गए आरोपियों से मिले मोबाइल नंबर और बाइक के नंबर तक पुलिस भागे हुए बदमाशों तक पहुंची। बहरहाल पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button