क्राईम

Janjgir-Champa: दो सगी बहनों के शव खेत में मिलने से फैली सनसनी, माय़के से मिला था खेत, 10 साल से टूट चूक था संबंध, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। (Janjgir-Champa) दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया हैं. बहनों की लाश खेत के बीचों-बीच मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।  जिस खेत में दोनों बहनों का शव बरामद हुआ हैं। ये वही खेत हैं जो दोनों सगी बहनों को मायके से मिला था।

दरअसल (Janjgir-Champa) नवागढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव में, दो संगी बहनों का शव उसके ही खेत में आज सुबह मिलने से गाँव में सनसनी फैल गया।  दोनों संगी बहनों का विवाह राधे लाल कश्यप तेंदुआ निवासी से हुआ था ।

मिली जानकारी अनुसार (Janjgir-Champa) मायके में जमीन बटवारे को लेकर मायके पक्ष से आये दिन विवाद होते रहता था। मायके से बटवारे में दोनों बहनों को एक एक एकड़ भूमि मिला हुआ हैं। जिस पर पिछले तीन साल से खेती किसानी करते आ रही थी।

इसी बात को लेकर आये दिन मायके पक्ष से वाद विवाद होते रहता हैं। जानकारी अनुसार मायके से 10 सालों से संबंध टूट चुका था। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई हैं।  दोनों संगी बहने दोपहर का खाना साथ मे लेकर सुबह खेत जाने के लिए चली जाया करती थी और देश शाम तक वापिस घर आती थी। लेकिन दोनों बहनें रात तक नही आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया था। परिजनों ने दोनों सगी बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाया गया था और आज सुबह खेत में लाश मिली हैं। मृतकों का नाम संतोषी बाई कश्यप पति राधेश्याम कश्यप उम्र 45 वर्ष ग्राम तेंदुआ, आपी बाई पति राधेश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष ग्राम तेंदुआ बताया जा रहा हैं। दोनों बहनें कल शाम से लापता थीनवागढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दिया हैं। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नही हो पाया हैं।

Related Articles

Back to top button