जांजगीर-चांपा

Janjgir: मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था 9 साल का बच्चा, फोन फटने से हुआ घायल, सीने में आई चोट

जांजगीर। (Janjgir) मोबाइल फोन फटने से एक 9 साल का बच्चा घायल हो गया। घटना जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत पंचायत गोधना का है। बच्चे का नाम शिव शंकर कुर्रे हैं। उसे 108 की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। (Janjgir) जिस समय यह घटना घटित हुई उस वक्त बच्चा फ्री फायर गेम खेल रहा था। उसी वक्त मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। (Janjgir) जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई है। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button