दुर्ग

Durg: सार्वजनिक एवं निजी कार्यकम के आयोजन के अनुमति को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया काला कानून, हर जिले में 16 मई को जेल भरो आंदोलन


निल गुप्ता@दुर्ग। सार्वजनिक एवं निजी कार्यकम के आयोजन के अनुमति के लिए जारी किए गए नए नियम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने काला कानून बताया है। इस कानून को 15 दिनों के भीतर यदि सरकार वापस नही लेती है। तो प्रदेश के हर जिले में 16 मई को जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज दुर्ग के भाजपा कार्यालय पहुँचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि सामाजिक, धार्मिक, राजैनतिक या निजी आयोजन के लिये जो नये नियम राज्य सरकार द्वारा 22 अप्रैल से लागू किये गये हैं। वह आपातकाल के जैसा है। यदि सरकार 15 दिनों में इस कानून को बदलती नही है। तो फिर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी। जिसमे पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता अपनी ग्रिफ्तारी देंगे।

Related Articles

Back to top button