देश - विदेश

Ukraine में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा में शामिल हुई इंडिगो, पहली फ्लाइट ने इस्तांबुल के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा में शामिल होने के लिए इंडिगो तैयार है। एयरलाइन दिल्ली-इस्तांबुल-बुडापेस्ट रूट पर उड़ान भरेगी। इंडिगो की पहली फ्लाइट ने इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी है।

विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने गुरुवार को रूस द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद देश में बिगड़ते संकट के बीच यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू करने की घोषणा की थी। हर्ष वी श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन से लोगों को निकालने की प्रक्रिया का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी.

Raipur : राज्यपाल ने मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस में आजमाया हाथ, दर्शक बनकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

एक दिन पहले यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला जत्था शनिवार को स्वदेश लौटा था। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, 219 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था बुखारेस्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद भारत लौट आया। 24 फरवरी को रूसी सैनिकों द्वारा सैन्य आक्रमण शुरू करने के बाद वे यूक्रेनी-रोमानियाई सीमा की यात्रा करने में सक्षम थे।

विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ एस जयशंकर ने भी शनिवार को देश लौटने वाले छात्रों सहित भारतीयों का स्वागत करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

Related Articles

Back to top button