बिलासपुर

Bilaspur: 13 जनवरी को प्रदर्शन, बीजेपी ने बनाई रणनीति, जानिए वजह

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की राज्य सरकार की किसानों के साथ वादा खिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर 13 जनवरी को बिलासपुर विधानसभा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जायेगी, धरने के पश्चात एसडीएम को ज्ञापन सौपा जायेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर बिलासपुर विधानसभा के मंडल बिलासपुर पश्चिम, बिलासपुर दक्षिण, बिलासपुर मध्य, बिलासपुर पूर्वी, बिलासपुर उत्तर एवं बिलासपुर रेल्वे के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों की बैठक भाजपा कार्यालय करबला में हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 13 जनवरी बुधवार को बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसानों के साथ किये गये वादा खिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, (Bilaspur) जिसमें बिलासपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित होकर इस धरने में आमजनों को भी हमें शामिल करना है, ताकि लोगों को कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का अधिक से अधिक पता चल सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गंगाजल की कसम खाकर 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान ख़रीदने का शोर मचाया था और प्रदेश की जनता ने उन्हें इसी के लिए सत्ता सौंपी है। (Bilaspur)इसलिए डींगें हाँकने और छल-कपट की सियासत करने के बजाय राज्य सरकार ईमानदारी से किसानों के भले के लिए काम करें क्योंकि धान ख़रीदने से बचने की उनकी सियासी साजिशों के चलते प्रदेश का किसान ख़ून के आँसू रोने मज़बूर है।

Bemetara: चोरी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 15 नग फैंसिंग पोल चोरी कर हुए थे फरार, पूछताछ में कबूला जुर्म

(Bilaspur) भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से धरने की रूप रेखा तैयार करते हुए आव्हान किया कि 13 जनवरी को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से भाजपा बिलासपुर विधानसभा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित धरने में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होकर राज्य सरकार की वादा खिलाफी को उजागर करना है।

(Bilaspur) बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव आर विभा राव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा जिला मंत्री सुधा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विजय ताम्रकार ने किया व आभार बिलासपुर मध्य मंडल के महामंत्री श्रीकांत सहारे ने किया।

Related Articles

Back to top button