राजनीति

Gujrat: राज्यपाल से मिले गुजरात के नए सीएम, सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल अकेले लेंगे शपथ लेंगे, मंत्रियों का चयन बाद में

गांधीनगर। (Gujrat) गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कल राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

आज शाम उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इस मौक़े पर केंद्रीय निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी (दोनो केंद्रीय मंत्री) तथा पार्टी के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ , प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई पूर्व मंत्री मौजूद थे, पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अनुपस्थिति से उनकी नाराज़गी की अटकलें भी तेज़ हो गयी हैं।

Taliban का नया फरमान, बिना पुरुषों की मौजूदगी वाली कक्षाओं में पढ़ाई जारी रख सकती है महिलाएं

गौरतलब है कि गुजरात (Gujrat) के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बनाए गए. बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ. सीएम की दौड़ में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे, लेकिन गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी.

Chhattisgarh: नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 11353 प्रकरणों का निपटारा, समझौता शुल्क के रूप में 3.77 करोड़ से ज्यादा की राजस्व वसूली

राजनीतिक गहमागहमी और अटकलबाजियों के बीच कई बड़े नामों को पीछे छोड़ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात (Gujrat) के नए मुख्यमंत्री चुने गए भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल पिछले चुनाव में जीत के बाद पहली बार ही विधान सभा में पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button