रायपुर

Raipur: महिला से दुष्कर्म, शौच के लिए मैदान गई थी महिला, पड़ोसी युवक ने दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

रायपुर। (Raipur) राजधानी में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। चाकूबाजी, रेप और लूट की वारदात की शिकायते हर रोज सामने आ रही है। इसी बीच एक महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। महिला शौच के लिए गई थी। तभी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

(Raipur) घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.  ग्राम तेलीबांधा में एक विवाहित महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक सूरज टंडन ने महिला के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। फिर महिला को जान से मारने की धमकी दी। (Raipur) पुलिस ने आरोपी सूरज टंडन (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button