गरियाबंद

Gariyaband: आश्वासन मिलने के बाद भी किसानों की मांग नहीं हुई पूरी, तो उठाया ये कदम, अब…..

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Gariyaband) मैनपुर विकासखंड के गोपालपुर, दबनई, देहारगुड़ा और हरदीभाठा पंचायत के सैकड़ों किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने गौरघाट में नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया है। किसान नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग कर रहे है। आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नही होने के कारण किसान नाराज हैं और मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर अड़े हैं। किसानों को समझाइश देने के लिए मैनपुर तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। उसके बावजूद भी किसान अपनी मांग पर अड़े है। वहीं धरने के कारण हाइवे के दोनो ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, इंटरनेट खत्म होने के बाद भी बिना पैसे दिए पाएं इतने GB हाई-स्पीड डेटा

(Gariyaband) धरने पर बैठे किसानों के मुताबिक गौरघाट में धान खरीदी केन्द्र नही खुलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। फिलहाल उन्हें धान लेकर 10 से 15 किमी दूर मैनपुर जाना पड़ता है। (Gariyaband) जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है। किसान गौरघाट में नवीन खरीदी केन्द्र खोलने की मांग कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक पिछले साल भी उन्होंने इसकी मांग की थी। लेकिन अगले साल खोलने का आश्वासन देकर उन्हें समझाइश दी गयी थी।

Chhattisgarh: ’हमर अस्पताल’ ने बदली स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत, पिछले 3 महीनों में 30 हजार ओपीडी, 200 से अधिक प्रसव

किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें खरीदी केन्द्र खुलने की पूरी उम्मीद थी। स्थानीय जिम्मेदार नेताओं के अलावा प्रभारी मंत्री से भी इस सिलसिले में बात की थी। सभी के द्वारा आश्वासन भी दिया गया था लेकिन एक लिस्ट जारी हो चुकी है मगर उसमे गौरघाट का नाम शामिल नही है।

चारो पंचायत के कांग्रेसी भी अपनी सरकार से खफा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार में खुद के उपेक्षित होने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मुताबिक यदि 01 दिसंबर तक उनकी मांग पूरी नही हुई तो चारों पंचायत के कांग्रेसियों ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला लिया है। अपने निर्णय से उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष को भी अवगत करा दिया है। साथ ही किसान मांग पुरी नहीं होने से चुनाव बहिष्कार करने की बात भी कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button