गरियाबंद

Gariyaband: शराब के नशे में ड्यूटी करना राजस्व निरीक्षक को पड़ा महंगा ,कलेक्टर ने किया निलंबित

रवि तिवारी@गरियाबंद। (Gariyaband) देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक श्री तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यो एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।  जारी आदेश के अनुसार तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाये जाने की पुष्टी सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है। फलस्वरुप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नेताम का मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

National: 12 सांसद राज्यसभा से निलंबित, फूलो देवी नेताम समेत ये सांसद हुए पूरे सत्र के लिए बाहर, देखिए

5 राजस्व निरीक्षकों का तबादला

कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा जिले के पांच राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यो के सुचारू संपादन हेतु नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल बिन्द्रानवागढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को गरियाबंद तहसील में पदस्थ किया गया है।

Ambikapur: प्रधानमंत्री आवास योजना फिर से हो चालू, महिलाओं ने मुख्यमंत्री ने नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

(Gariyaband) इसी तरह गरियाबंद तहसील के आरआई पुनीत राम यदु को बिन्द्रानवागढ़, राजिम के चन्द्रप्रकाश सोनी को छुरा, छुरा के बलदाऊ प्रसाद साहू को राजिम एवं भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में पदस्थ धनराज लांझेकर को राजस्व निरीक्षक मंडल देवभोग पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button