बेमेतरा

Bemetara: अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव को दूसरे गांव में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Bemetara) दिनदहाड़े दो युवकों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर उसकी हत्या कर शव को दूसरे गांव में फेक दिया। युवती खेत से काम कर लौट रही थी। तभी दोनों दरिंदे की नजर युवती पर पड़ी और मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा लिया।

(Bemetara) घटना की जानकारी गांव वालों को मिली। तब मौके पर जाकर देखने के पश्चात पता चला कि गांव की ही लड़की है जिस की जानकारी पुलिस  को देने पर पुलिस ने भी तत्परता के साथ दोनों युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया और घटना की पूरी तफ्तीश कर रही है।

दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर पूरे आसपास गांव में दहशत और जन आक्रोश का  है। (Bemetara) लोगों का स्पष्ट रूप से कहना है कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि लोग दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button