देश - विदेश

Corona का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 1.60 लाख से अधिक नए केस, 879 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) का दूसरा स्ट्रेन कहर बरपा रहा है। कई राज्यों में हालात से बद से बदतर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन, और सम्पूर्ण लॉकडान देखने को मिल रहा है। देश के 16 राज्यों में हालात बेकाबू हो चूके हैं। वहीं संक्रमण के मामले कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। (Corona)बीते पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 1.62 लाख नये मामले दर्ज किए गए।

(Corona)केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। वहीं इस दौरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो गये हैं। इसी अवधि में 879 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गयी है।

Related Articles

Back to top button