
जगदलपुर। पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।