दुर्ग

Durg: पिंक गश्त को लेकर महिलाओं में दिख रहा है जबरदस्त उत्साह, 3 दिन से लगातार महिलाओं को किया गया जागरूक, दिया आत्मरक्षा का सुरक्षा संदेश

दुर्ग। (Durg) जिले में 13 अगस्त को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कंट्रोल रूम भिलाई से पिंक गस्त अभियान की शुरूआत की।

जिसे दुर्ग भिलाई शहर में जबरदस्त उत्साह  देखने को मिल रहा है।  लगातार 3 दिन तक महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भीड़भाड़ वालों इलाकों में गश्त के लिए पहुंची। सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उपस्थित महिलाओं को साइबर क्राइम से बचने एवं महिला संबंधित कानूनों से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया। पिंक गश्त की टीम के ने शाम के समय में टहलने वाली महिलाओं को भी चैन स्नैचिंग, छींटाकशी करने वालो पर कार्यवाही के संबंध में आवश्यक बातें भी बताई ।

BJP के कैंडल रैली के जवाब में कांग्रेस ने निकाला चश्मा मार्च, विकास उपाध्यय ने आंदोलन का किया नेतृत्व, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

(Durg) इस अभियान की खास बात इसमें दिए जाने वाले गिफ्ट की है। स्पेशल सुरक्षा की चाबी महिलाओं को दी जा रही है। (Durg) जिसमें रक्षा टीम महिला थाना एवं कंट्रोल रूम के महत्वपूर्ण नंबर अंकित है। जिसको महिलाओं को देकर उन्हें अपनी स्कूटी की की-रिंग में एवं घर की चाबी में लगाने पर आपातकालीन परिस्थितियों में उस नंबर का उपयोग कर पुलिस को कॉल किया जा सकता है। एक रिस्ट बैंड और बैच को महिलाओं को पहनाकर पुलिस-पब्लिक के संपर्क में बढ़ोतरी की जा रही है।

Ambikapur: खाद्य मंत्री का अंबिकापुर दौरा, निर्माणाधीन राजीव भवन का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले बयान पर कही ये बात

महिला पुलिस अधिकारियों की टीम जिसमें निरीक्षक नवी मोनिका पांडे, निरीक्षक सी तिर्की, निरीक्षक भारती मरकाम, निरीक्षक श्रुति सिंह, निरीक्षक प्रभा राव, निरीक्षक (अ) सुजाता दास के साथ रक्षा टीम एवं 80 से अधिक महिला पुलिस कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button