धमतरी

Dhamtari: सिंचाई के लिए इन जिलों के किसानों ने की थी पानी की मांग, अब गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) शासन के निर्देशानुसार खरीफ फसल की सिंचाई के लिए रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध से महानदी मुख्य नहर में आज सुबह 6 बजे से प्रति घंटा 100 क्यूसेक जल प्रवाहित किया जा रहा है।

(Dhamtari) कार्यपालन अभियंता, बांध संभाग क्रमांक 02 से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात आठ बजे तक कुल 1500 क्यूसेक जल प्रवाह हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इस तरह 3 अक्टूबर तक कुल 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

National: कैप्टन-सिद्धू विवाद में दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व विदेश मंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कही ये बात

गौरतलब है कि (Dhamtari) खरीफ फसल की सिंचाई के लिए जल प्रदाय करने की मांग बलौदाबाजार, भाठापारा, रायपुर जिले के किसानों सहित धमतरी जिले के किसानों द्वारा भी आंशिक रूप से की जा रही है। इसके मद्देनजर महानदी मुख्य नहर में 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button