धमतरी

Dhamtari: रात को घरों में सो रहे थे लोग….इधर बिन बरसात घरों में भरा पानी…जब आंखे खुली तो…..

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) शहर की एक बस्ती, बठेना वार्ड में बिन बरसात बाढ़ आ गई।  सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा गया पानी, नहर से छलकने लगा और बस्ती की गलियों और घरों में घुस गया।  घटना रात 3 बजे की है। जब सभी अपने घरों में सो रहे थे। लोगो को पता चला कि घर मे घुटनो तक पानी भर गया है। तो वो दहशत में आ गए।

(Dhamtari) पानी घुसने से लोगो के घरों में रखा राशन खराब हो गया।  सुबह वार्ड के पार्षद को बुलाया गया तब। बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम किया गया।  (Dhamtari) इसके बाद नगर निगम की टीम करीब 11 बजे पहुँची तब तक लोग खुद ही  बाल्टी और बर्तन में भर भर कर घरों से पानी निकाल चुके थे।

Related Articles

Back to top button