क्राईम

Crime: महिला से गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या, पहचान छिपाने चेहरे को पत्थर से कुचला, पति के एक्सीडेंट की बात कहकर ले गए थे साथ

जांजगीर। (Crime) जिले के अकलतरा शहर में एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने की के लिए चेहरे को कुचलकर लाश नहर में बहा दी। हत्या और गैंगरेप का मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक (Crime) अकलतरा निवासी महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई। इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला।

Congress ने कहा- रमन अपने पुत्र को समझा लेते तो कवर्धा में तनाव होता ही नहीं, जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय घड़ियाली आंसू

उसी के गांव के युवक से था महिला का अवैध संबंध

(Crime) जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला का उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था।

पति का एक्सीडेंट की बात कहकर साथ ले गए

सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास भी वहां पहुंच गया और उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से उसका गला घोंट दिया।

पति ने साड़ी देखकर की पहचान

हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की।

पुलिस के अनुसार महिला की शादी पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद ही बेटा अपनी पत्नी के साथ अकलतरा में रहने लगा था। पहले अपनी ससुराल में ही रहता था, बाद में उसने लेबर कॉलोनी में अलग कमरा बना लिया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी 7 साल, छोटी 5 साल की है, जबकि बेटा 3 साल का है। अब इन बच्चों से साये से मां का आंचल हट गया है।

Related Articles

Back to top button