देश - विदेश

Covid-19: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह तक आइसोलेशन में, देश में बीते 24 घंटे में 3,06,064 नए केस, 241 दिनों में सबसे अधिक

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि श्री नायडू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और वह एक सप्ताह तक आइसोलेशन पर रहेंगे। उन्होंने अपने संपर्क में लोगों को खुद की जांच कराने तथा आइसोलेट करने का आग्रह किया है। नायडू अभी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैं, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बता दें कि उपराष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है।

Janjgir: दो युवकों का शव फंदे से लटका मिला, बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से थे परेशान, पुलिस ने कही जांच की बात

देश में बीते 24 घंटे में 3,06,064 नए मामले सामने

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 3,95,43,328 हो गई, जबकि सक्रिय मामले 22,49,335 हो गए, जो 241 दिनों में सबसे अधिक है। 439 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई है

Related Articles

Back to top button