देश - विदेश

Covid-19: सऊदी अरब ने अपने देश के नागरिकों को भारत समेत 15 अन्य देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली. सऊदी अरब ने हाल ही में कोविड -19 मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए अपने लोगों को भारत और 15 अन्य देशों में जाने पर रोक लगा दी है। लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस और वेनेजुएला उन देशों में शामिल हैं जहां सऊदी नागरिकों के यात्रा पर प्रतिबंध है।

सऊदी सरकार के पासपोर्ट महानिदेशालय ने शनिवार को यात्रा प्रतिबंध जारी किया।

प्रतिबंध वर्तमान में उन सऊदी नागरिकों पर लागू होता है जो ऊपर सूचीबद्ध देशों की यात्रा करना चाहते हैं। भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब में प्रवेश से वंचित किया जाएगा या नहीं, यह बताते हुए कोई नया नियम नहीं है।

11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है और प्रकोप के दायरे और सोर्सस को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कई देशों में कुछ जानवरों की आबादी में वायरस मिला है, जिससे स्थानीय लोगों और विजिटर्स के बीच इसका प्रकोप देखा जा है।

Related Articles

Back to top button