रायपुर

BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की विवादित टिप्पणी- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो कांग्रेस का मंत्रिमंडल बह जाएगा, सीएम ने पलटवार में कहा- यदि आसमान पर थूकोगे तो खुद के चेहरे पर ही गिरेगा

रायपुर। बीजेपी (BJP) के चिंतन शिविर का आज समापन हो गया हैं। समापन के साथ ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की विवादित टिप्पणी की है।

उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि

‘भाजपा के जितने कार्यकर्ता हैं, अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो कांग्रेस का मंत्रिमंडल उस थूक में बह जाएगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को आप उखाड़ सकते हैं’.

डी पुरंदेश्वरी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि

(BJP) मुझे उम्मीद नहीं थी कि भाजपा में जाने के बाद डी पुरंदेश्वरी जी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी. वह हम लोगों के साथ थीं, अर्जुन सिंह के साथ राज्यमंत्री थी तब तो ठीक-ठाक थी. भारतीय जनता पार्टी(BJP)  में जाने के बाद उनकी यह स्थिति हो गई है. यदि आसमान पर थूकोगे तो खुद के चेहरे पर ही गिरता है. लगता है तीन दिन के चिंतन के बाद उनके दिमाग से यही निकला है.

Related Articles

Back to top button