राजनांदगांव

khairagarh By-Election Results 2022 : चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त, यशोदा वर्मा 4436 मतों से आगे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के एक मात्र विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है।

खैरागढ़ उपचुनाव के चौथे रांउड में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस रुझानों में आगे चल रही है। जिला बनाने की घोषणा का असर खैरागढ़ उपचुनाव में दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 4436 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पीछे चल रही है।

इससे पहले तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं।

Related Articles

Back to top button