देश - विदेश

PM के अलीगढ़ दौरे से पहले बढ़ा तनाव, बीजेपी नेता ने शौचालय में लगाई जिन्ना की तस्वीर, साथ ही दी चेतावनी

अलीगढ़।  (PM) पीएम मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इससे पहले पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद बढ़ गया है। एएमयू में जिन्ना की फोटो हटाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिन्ना की तस्वीर को शौचालय में लगवा दी। भाजपा विष्णुपुरी मंडल के मीडिया प्रभारी ने चेतावनी दी है।

मालूम हो कि भाजपा विष्णुपुरी मंडल के मीडिया प्रभारी शिवांग तिवारी रविवार देर रात गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित शौचालय पहुते। (PM) जहां गंदा स्थान देखकर जिन्ना की फोटो को दीवार पर चस्पा कर दिया।

शिवांग तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जिन्ना की तस्वीर यूनियन हॉल से नहीं हटाई जाती, इसी तरह विरोध करते रहेंगे। इस दौरान तरुण शर्मा, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

Gujarat: भूपेन्द्र पटेल आज 2.20 मिनट पर लेगें मुख्यमंत्री पद की शपथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल

खून से लिखा पत्र

जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए शिवांग तिवारी थून से प्रधानमंत्री(PM)  को पत्र लिखा है। खत लिखने को गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया है।

उन्होंने कहा है कि अगर जिन्ना की तस्वीर को वहां से जल्द से जल्द नहीं हटवाया गया तो वह खुद वहां जाकर तस्वीर हटा देंगे। यह पूछने पर कि वो एएमयू छात्र संघ के दफ्तर तक कैसे जाएंगे..? तो वह ज्यादा स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

Related Articles

Back to top button