Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
दुर्ग

Bhilai: प्राचार्य ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कॉलेज के कमरे में में पंखे से लटका मिला शव, मानसिक रुप से थे परेशान

भिलाई।  (Bhilai) नागरिक कल्याण कॉलेज अहिरवारा दुर्ग के प्रभारी प्राचार्य ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव कॉलेज के पुराने भवन में पंखे से लटका मिला है। 55 वर्षीय डॉ. भुवनेश्वर नायक गुरुवार सुबह 8 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे। इसके बाद कॉलेज के कमरे में उनका शव लटका मिला। कॉलेज के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।

(Bhilai)इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब सप्ताह भर पहले यूनिवर्सिटी कुलपति के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थीं। (Bhiali)इस दौरान उन्होंने बताया भी था कि वह कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार संभाल नहीं सकते हैं, इसलिए उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाए।

बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर नायक कोविड से ठीक होने के बाद मानसिक रूप से परेशान रहते थे। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button