छत्तीसगढ़दुर्ग

पाटन में मुख्यमंत्री,स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर सीएम ने पहले किया माल्यार्पण, तिरंगा पदयात्रा में शामिल होकर हर घर तिरंगा फ़हराने की अपील की

अनिल गुप्ता@दुर्ग. भारत की आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन पाटन में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित हुये। जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया इसके बाद तिरंगा पदयात्रा में शामिल होकर पाटन की जनता को हर घर तिरंगा फ़हराने की अपील की।

75 वी वर्षगांठ को मनाने पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आजादी के 75 वी वर्षगांठ को मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन पहुँचे हुये थे। जहाँ उन्होंने देश की आजादी को लेकर कांग्रेस के पार्टी के योगदान को याद कराया। तो वही भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि देश के विभाजन में वीर सावरकर की मुख्य भूमिका थी। दो राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव वीर सावरकर का था। और मोहम्मद अली जिन्ना ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर सीएम ने किया माल्यर्पण

तिरंगा यात्रा निकालने से पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटन चौक पर स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों को देश और तिरंगा के प्रति सम्मान किये जाने की अपील की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा पाटन तिरंगा मय दिखाई दे रहा था।

Related Articles

Back to top button